CFMS Bihar Employee Salary Slip हेलो दोस्तों आज हम आपको बिहार के पोर्टल CFMS- e-Nidhi.bihar.gov.in के बारें में जानकारी प्रदान करेंगे जिससे की बिहार के सरकारी कर्मचारी आसानी से अपनी पे स्लिप देख व डाउनलोड कर सकेंगे। तो आइए जानते है CFMS क्या है और कैसे काम करता है- CFMS बिहार राज्य का एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे बिहार सरकार के माध्यम से राज्य के कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया गया है। यदि आप बिहार में सरकारी पद पर कार्यरत हैं तो आप बिहार CFMS पोर्टल पर लॉग-इन करके अपनी सैलरी स्लिप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सरकारी कर्मचारियों के लिए इस पोर्टल पर कई सेवाएं उपलब्ध हैं। जैसे की पे-स्लिप देखना, डाउनलोड करना, पे-स्लिप में कटौती देखना, e-Nidhi लॉगिन करना इत्यादि। इस पोस्ट के माध्यम से, आप CFMS बिहार e-Nidhi के बारे में सभी आवश्यक विवरण जान सकेंगे। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते है की आप इस लेख को अंत तक पढ़े और कोई प्रश्न होने पर कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न जरूर पुछे।
CFMS Portal, e-Nidhi Bihar
Table of Contents
वर्तमान में सभी सरकारी विभागों को डिजिटल में तब्दील कर दिया गया है। इन्ही सुविधाओं के चलते विभिन्न विभागों में उनकी आवश्यकताओं के आधार पर सॉफ्टवेयर व वेबसाइट विकिसित कि जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार सरकार अब सेवाओं की पूरी श्रृंखला को डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ बिहार के निवासियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रयास में सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन और अन्य सेवाओं से जुड़े लाभ प्रदान करने के लिए बिहार CFMS पोर्टल e-Nidhi शुरू किया गया है। इस पोर्टल से जुडी अधिक जानकारी निचे हमारे लेख में दी गयी हैं।
Overview CFMS e-nidhi.bihar.gov.in
पोर्टल का नाम | सीएफएमएस बिहार |
विभाग | वित्तीय विभाग |
शुरू किया गया। | बिहार सरकार के द्वारा |
उद्देश्य | सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करना। |
लाभार्थी | सरकारी कर्मचारी |
सेवा | वेतन पर्ची, भुगतान पर्ची, जीपीएफ विवरण, आदि। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://e-nidhi.bihar.gov.in |
CFMS पोर्टल e-nidhi बिहार का उद्देश्य
जैसा कि आप जानते हैं कि कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची लेने और किसी भी अतिरिक्त संबंधित सहायता के लिए विभागाध्यक्ष या उनसे संबंधित कार्यालय का दौरा करने की आवश्यकता होती है। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण समय बर्बाद होता था। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य सरकार ने इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए CFMS बिहार पोर्टल की स्थापना की है। इस तरह, सरकारी कर्मचारी किसी भी समय, किसी भी स्थान से अपनी पे-स्लिप डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्रदान करना हैं।
यह भी पढ़े : जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें ऑनलाइन, रजिस्टरी, खतौनी, दस्तावेज, बैनामा, रकबा
CFMS Bihar Employee Salary Slip के लाभ
- यह वेबसाइट e-Nidhi.bihar.gov.in बिहार सरकार द्वारा बिहार सरकार के विभिन्न विभागीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बनाई गई है।
- कर्मचारी घर पर रहते हुए इस पोर्टल के माध्यम से अपनी पे-स्लिप सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं।
- कर्मचारी वेबसाइट पर जाकर आसानी से कुछ जानकारी दर्ज करके अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
- वेतन पर्ची के साथ, आप NSP योगदान और TAX कटौती, GIS योगदान, अथवा अपनी सेवा की जानकारी आदि के बारे में विवरण प्राप्त कर सकते है।
- इस वेबसाइट के उपयोग से अब कर्मचारियों को अपनी पे-स्लिप प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
- इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कर्मचारियों की पूरी जानकारी सरकार द्वारा वेब पोर्टल का उपयोग करके सुरक्षित की जाती है।
CFMS पोर्टल e-Nidhi बिहार पर दी जाने वाली सेवाएँ
सरकार द्वारा जारी e-Nidhi पोर्टल पर कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप देखने के अलावा भी सरकार द्वारा बहुत सी सेवाएँ इस पोर्टल पर प्रदान की गई हैं जिनकी सूची निम्नानुसार है।
- CFMS बिहार कर्मचारी वेतन स्लिप देखने की सुविधा
- वार्षिक वेतन में वृद्धि की जानकारी
- कर्मचारी के प्रमोशन की जानकारी
- कर्मचारी वेतन से वसूली व आवंटन
- e-Nidhi CFMS बिहार
- CFMS बिहार यूजर
- कर्मचारी रख रखाव
- CFMS बिहार हिंदी में
- क्रिएशन फॉर्म
- e-Nidhi बिहार लॉगिन
- समूह निर्माण
- एलपीसी इन/एलपीसी आउट
- निष्क्रिय/सक्रिय कर्मचारी
- CFMS बिहार शिक्षा विभाग
e-Nidhi पोर्टल बिहार पर लॉग इन कैसे करें?
यदि आप एक एडमिनिस्ट्रेटर या कर्मचारी के रूप में वेबसाइट पर लॉग इन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके लॉगिन कर सकते हैं। यहां हमने बिहार CFMS पोर्टल e-Nidhi.bihar.gov.in पर लॉगिन करने के लिए के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया की व्याख्या करी हुई है।
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको CFMS बिहार की ऑफिसियल वेब साइट पर जाना होगा। नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके भी आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच सकते है: e-nidhi.bihar.gov.in

- फिर आपके मुखपृष्ठ के शीर्ष पर, आपके सामने एक लॉगिन पृष्ठ प्रदर्शित होगा। इस फॉर्म में, आपको अपना पासवर्ड और उपयोगकर्ता नाम दर्ज करना होगा।
- लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें

- उसके बाद, आप पोर्टल में लॉग इन हो जाएंगे। कुछ सरल चरणों का पालन करके, आप इस पोर्टल में लॉग-इन कर सकते है।
बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची e-nidhi.bihar.gov.in पर कैसे चेक करें?
यदि आप बिहार सरकार के किसी भी विभाग के लिए काम करते हैं तो आप CFMS पोर्टल का उपयोग करके अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। अपनी पे–स्लिप डाउनलोड करने के लिए, आपको नीचे सूचीबद्ध सरल चरणों का पालन करना होगा।
- ऐसा करने के लिए आपको CFMS बिहार पर कर्मचारियों के लिए पेज को सेलेक्ट करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे पेज पर जा सकते हैं।:-e-nidhi.bihar.gov.in
- आपको यहां लॉगिन करते समय “कर्मचारियों के लिए लॉगिन करना है” ऑप्शन चुनना होगा ।

- फिर आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित होगा। इस फॉर्म पर पैन नंबर, GPF/PRAN no, आधार नंबर आदि भरना होगा।
- फिर आप “जनरेट ओटीपी” बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
- फिर पोर्टल पर पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर चार नंबर का OTP आयेगा जिसे आपको पोर्टल पर डालकर अपने मौजूदा कर्मचारी होने की पुष्टि करनी होगी
- ओटीपी की पुष्टि हो जाने के बाद, “गेट मी इन” पर क्लिक करें जिसके बाद आपको “गेट मी इन” बटन दिखाई देगा।

CFMS बिहार पर Payee आईडी द्वारा सेल्फ सर्विस लॉगिन प्रक्रिया जानिए
यदि आप Payee आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल में साइन इन करना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको निम्नलिखित चरणों के माध्यम से साइन इन करना होगा।
- सबसे पहले, आपको CFMS बिहार e-Nidhi बिहार की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा जिसकी लिंक यह है-enidhi.bihar.gov.in
- होम पेज पर, आपको “लॉग इन” के करने के दौरान “Payee” का चयन करना होगा।
- फिर आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित होगा। इस फॉर्म में, आपको “Payee” आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज करना होगा।
- आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, “जनरेट ओटीपी” बटन पर क्लिक करें।
- फिर, आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जायेगा जिसे आपको अपने आपको सत्यापित करने के लिए डालना होगा इससे e-nidhi पोर्टल को पता चल जायेगा की आप हि वह रजिस्टर्ड एम्प्लोयी है जिसे आपने पंजीकृत किया है।
- ओटीपी सत्यापित हो जाने के बाद, जब आप “गेट मी इन” बटन पर क्लिक करेंगे तो आप पोर्टल में लॉग इन हो जाएंगे।

- पोर्टल में लॉग इन करने के बाद, आप आसानी से अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।
CFMS e-nidhi बिहार लॉगिन पासवर्ड कैसे रीसेट करें
यदि आप अपना e-nidhi लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप इसे आसानी से रीसेट कर सकते हैं। इस आसान सी प्रक्रिया के बाद आप फिर से अपना e-nidhi अकाउंट लॉगिन कर सकेंगे। अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए, आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले शुरू करने के लिए, आपको CFMS बिहार की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा :- e-nidhi.bihar.gov.in
- इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन वेबसाइट का होमपेज आ जाएगा।
- पृष्ठ के शीर्ष पर, आप होमपेज पर “पासवर्ड भूल गए” विकल्प जो की लॉगिन पृष्ठ के नीचे होगा पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना उपयोगकर्ता नाम दर्ज करना होगा।
- अपना उपयोगकर्ता नाम दर्ज करने के बाद, “गुप्त प्रश्न प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद, आपको प्रश्नों की एक शृंखला का उत्तर देना होगा जो की आपकी प्रोफाइल से सम्बंधित होंगे ताकि पोर्टल जान सके की पासवर्ड रिसेट करने वाला व्यक्ति असली रजिस्टर्ड व्यक्ति है।
- यदि आप इन प्रश्नों को सही ढंग से पूरा करते हैं, तो पोर्टल आपको नया पासवर्ड चुनने की अनुमति देगा और फिर आप अपना नया सेट करने के बाद फिर से लॉगिन कर सकते है।
“है ना बहुत ही आसान” ‘दोस्तों इसी प्रक्रिया से जुड़े आप जैसे रीडर्स के कुछ आम प्रश्नो का उत्तर हमने निचे दिए है अगर आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न रह गया हो तो प्लीज कमेंट बॉक्स में हमें अपना प्रश्न बताये और हम पूरी कोशिश करेंगे के आपके प्रश्नों का जल्द से जल्द उत्तर दे सके। हम आपका धन्यवाद् करते है आपने आपने कीमती समय हमे दिया और हम आशा करते है की उसके बदले हमने भी आपको कुछ ज्ञानवर्धक बातें बताई हो। हमसे जुड़े रहिए और आगे भी हम ऐसे आर्टिकल आपके लिए लाते रहेंगे।
धन्यवाद्
FAQ
1. क्या मैं पिछले वर्ष की वेतन पर्ची ई-निधि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर:- हां, सभी कर्मचारियों के लिए ई-निधि पोर्टल पिछली तारीख से अपनी वेतन पर्ची बरकरार रखता है। CFMS पोर्टल बिहार अपने सभी कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड करने का विकल्प देता है। दिनांक व महीना एवं साल चुन करके आप किसी भी समय की अपनी वेतन पर्ची देख व डाउनलोड कर सकते है।
2. क्या मुझे ऑफिसियल उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस ऑनलाइन भुगतान पर्ची का उपयोग करने का अधिकार है?
उत्तर:- हां, ई-निधि पोर्टल का उपयोग करके आप जो वेतन पर्ची डाउनलोड करते हैं, वह रोजगार के प्रमाण के रूप में काम कर सकती है। यदि आवश्यक हो, तो आप उनके डाउनलोड किए गए Payslip पर उनके विभाग प्रमुख की मुहर लगा सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह किसी भी प्रकार के काम को साबित करने के लिए मान्य है, चाहे वह निजी हो या सार्वजनिक।
3. यदि आप ई-निधि पोर्टल पासवर्ड भूल गए हैं?
उत्तर:- यदि आप अपना ई-निधि पोर्टल लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आपको बस इतना करना है कि CFMS निधि के उसी पोर्टल में साइन इन पेज पर जाकर, पासवर्ड भूलने का विकल्प चुनें है। अपने सक्रिय और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर व मांगी गयी जानकारी भर आप अपना अस्थायी पासवर्ड पा सकते है जिससे आप लॉगिन करे और फिर अकाउंट सेटिंग में जाकर अपनी इच्छानुसार अपना पासवर्ड चेंज कर लें।
CFMS Helpline Numbers:
☏ 0612-2211355, ☏ 8540048477, ☏ 9472321610, ☏ 9708167363, ☏ 8987247585,☏ 9430475171,☏ 9473019597
EMAIL ID: [email protected]